12 PASS LADKA
गौरव शुक्ला, मिडिल क्लास फैमिली का लड़का था। बहुत ही हैंडसम और अट्रैक्टिव था और साथ ही साथ पढ़ाई में भी बहुत अच्छा था। 12th में अच्छा स्कोर करने की वजह से शहर के टॉप कॉलेज में उसे एडमिशन मिल गया था। उसका दोस्त राहुल मेहता जो कि रिच फैमिली से बिलॉन्ग करता था उसने भी उसी कॉलेज में एडमिशन लिया था। राहुल के पापा बहुत बड़े बिजनेसमैन थे, सो उनके घर में गाड़ियों, नौकर चाकरों की कमी ना थी। राहुल अपनी पर्सनल कार से ही कॉलेज जाता था, लड़कियां खूब इंप्रेस थी उससे। राहुल दिल का बहुत अच्छा था। वो अपने दोस्त गौरव को भाई मानता था। उसको अपनी कार में ही कॉलेज लाता, छोड़ कर आता था। वह दोनों घंटों साथ बिताते थे। राहुल, गौरव को महंगे महंगे गिफ्ट्स भी देता रहता था इसलिए कॉलेज में सभी यह सोचते थे कि गौरव भी खूब अमीर है। बात राहुल के बर्थडे पार्टी की है,जहां बहुत सारे लड़के-लड़कियां आए हुए थे। उनमें से एक थी दिव्या। दिव्या को देखते ही गौरव को उससे पहली नजर में ही प्यार हो गया था। दिव्या थी ही इतनी सुंदर कि कोई भी उस पर मर मिटे । बड़ी-बड़ी गहरी आंखें, सुंदर नयन नक्श, लंबे बाल किसी अप्सरा से क...